Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वन विभाग आज़मगढ़ और जौनपुर की टीमो ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया ऑपरेशन तेन्दुआ

दीदारगंज आज़मगढ़ । वन क्षेत्र फूलपुर के  अरनौला गांव में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा 25 जुलाई को दोपहर कोअरनौला  गांव के  दक्षिण तरफ स्थित ताल जिसका अधिकांश भाग झाड़ियोऔर जंगलों से युक्तहै। जिसमें एक जोड़ी तेंदुओं को विचरण करते हुए देखा तो उसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल किया। तो वन विभाग आज़मगढ़ और वन विभाग जौनपुर की टीम ने शनिवार को भारी लावलश्कर के साथ अरनौला गांव पहुंची। तथा संभावित जगहों पर ऑपरेशन तेन्दुआ को चलाया। तो वही वन विभाग जौनपुर की टीम ने अरण्ड गांव जनपद जौनपुर जिले का क्षेत्र है। और अरनौला आज़मगढ़) जो अरण्ड जौनपुर का पड़ोसी गांव है। अरण्ड में वनविभाग जौनपुर की टीम ने संभावित जगहों पर सघन  तलास की लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। अभी 5 दिन पहले  अरंद गांव जौनपुर  के राजभर बस्ती में तन्दुओ ने 5 बकरीयो को अपना शिकार बनाया था।जिसे लेकर क्षेत्र में दहसत का माहौल व्याप्त है। वह विभाग ने क्षेत्र वासियो को संभावित जगहों पर जाने से मना किया और कहा कि सभी लोग पूरी सतर्कता  बरते। वन विभाग की टीम लगातार गस्त कर रही है।
इस अवसर पर डी एफ ,ओ पी के पांडेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार मौर्य, उप प्रभागीय वन अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा, वन दरोगा दुर्गा दत्त भारती, वन रक्षक प्रवेश कुमार, रावत यादव, राजेश अस्थाना तथा रेंजर वन विभाग जौनपुर शोभनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh