वाहन यूनियन की शिकायत पर टोल बैरियर का निज़ामाबाद एसडीएम ने किया निरिक्षण
मुहम्मदपुर, आजमगढ़।मोटर यूनियन के अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव की की शिकायत पर एसडीएम निजामाबाद सुनील धनवंता मोहम्मदपुर फरिहा मार्ग पर व गंभीरपुर बाजार में मार्टिनगंज रोड पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद उन्होंने तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर में टोल प्लाजा है टोल प्लाजा द्वारा मोहम्मदपुर में फरिहा जाने वाले मार्ग पर व गंभीरपुर बाजार में मार्टिनगंज मार्ग पर बैरियर लगाया गया है बैरियर लगाने के बाद से ही मोटर यूनियन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था जिसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों को मोटर यूनियन द्वारा की गई थी। शुक्रवार की सुबह मोटर यूनियन के अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने एसडीएम निजामाबाद सुनील धनवंता के यहां पुनः लिखित शिकायत दर्ज कराई शिकायत मिलने के बाद एसडीएम निजामाबाद ने दोपहर लगभग 3 बजे मोहम्मदपुर और गंभीरपुर में बने बैरियर का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद उन्होंने 3 दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात थाना गंभीरपुर की परिसर में गए जहां पर विभिन्न स्थानों व थाना परिसर में बने आवासों का भी निरिक्षण किया।






















































Leave a comment