Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत , मुर्गी फार्म पर बुलाकर पिता-पुत्र ने लोहे की रॉड से की पिटाई, इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

 कादीपुर सुलतानपुर ।  दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने पर दिया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना दोस्तपुर थाना अंतर्गत अलहदादपुर गांव की है।


गांव निवासी रामभवन निषाद की मौत इलाज के दौरान हो गई। उनके बेटे सचिन निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 4 बजे की है। तीन दिन पहले रामभवन निषाद और गांव के ही अमित गौतम के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में अमित ने रामभवन को फोन करके गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास बुलाया। जब रामभवन वहां पहुंचे तो अमित अपने पिता राधेश्याम के साथ मौजूद था।

दोनों ने रामभवन से गाली-गलौज की। राधेश्याम के उकसाने पर अमित ने लोहे की रॉड से रामभवन पर हमला कर दिया। सचिन के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल रामभवन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। अंबेडकरनगर से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामभवन की मृत्यु हो गई।


सोमवार रात्रि शव लेकर परिजन सीधे थाने पहुंचे और बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस से आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh