स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने गाड़ी का शीशा और बंपर तोड़ा, पति पत्नी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, आया आधिकारिक बयान
आजमगढ़। जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र में 21 जुलाई को एक सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदीप कुमार सिंह, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि आनंद अस्थाना, उनकी पत्नी और उनके बेटे सुमित उर्फ टीपू ने उनके साथ मारपीट की, गाड़ी का शीशा और बंपर तोड़ दिया, और जान से मारने की धमकी दी। घटना की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है।
प्रदीप के अनुसार, सुबह 10 बजे वह अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी आनंद अस्थाना और उनके परिवार ने स्टूल लगाकर रास्ता अवरुद्ध किया। रास्ता हटाने की गुजारिश पर विवाद बढ़ा, और आरोपियों ने प्रदीप का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। उनकी बनियान फाड़ दी गई और गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। प्रदीप ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद मांगी। थाना कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट की घटना में, एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन का आधिकारिक वक्तव्य
#थाना_जीयनपुर: क्षेत्रांतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट की घटना में, एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के संबंध में #Spraazh श्री चिराग जैन का आधिकारिक वक्तव्य।#UPPolice @adgzonevaranasi @digazamgarh pic.twitter.com/BtFntKY8xj
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) July 22, 2025






















































Leave a comment