Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हरखपुरा खास लाला का पुरा निवासी ड्राइवर की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचा वाहन चालक कल्याण एसोसिएशन, शासन से उठाई मांग

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत हरखपुरा खास लाला का पुरा निवासी संजय कुमार पुत्र त्रिवेनी वाहन चालक थे । बीते 17 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे में उसकी असामयिक मृत्यु हो गई । मृतक संजय कुमार को एक छोटा पुत्र श्रियांश है जबकि पत्नी निर्मला गर्भवती है । संजय कुमार की अचानक मौत हो जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वह इकलौता अपने परिवार का कमाने वाला था उसी की कमाई से पूरे परिवार का जीविकापार्जन चलता था । उसकी मौत से उसकी माता मुराती देवी, पत्नी निर्मला सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । यह खबर सुनते ही इस दुख की घड़ी में शनिवार को वाहन चालक कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उसके घर पहुंचे । पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए यथासंभव मदद का आश्वासन दिया । वही पदाधिकारीयों ने मीडिया से रूबरू होते हुए शासन से चालकों की समस्याओं पर सवाल उठाते हुए कई सूत्रीय मांगों को रखा । पदाधिकारीयों ने कहा कि कहा जाता है कि चालक ही देश की अर्थव्यवस्था चलाते हैं परंतु वर्तमान में चालकों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है । वर्तमान सरकार चालकों के बारे में तो कुछ सोच ही नहीं रही है जबकि विपक्ष भी वाहन चालकों की समस्याओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है । वर्तमान में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के 10 विधायक और दो सांसद हैं वाहन चालक संजय कुमार की असामयिक मृत्यु होने पर इस परिवार को बंधाने तक के लिए उनके पास समय नहीं है । हमारा संगठन चालकों की समस्याओं को उठायेगा और चालकों की हित की लड़ाई जारी रहेगी ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh