Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवागत महराजगंज कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने संभाला कार्यभार, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना होगी पहली प्राथमिकता

आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त करने हेतु कई थानाध्यक्षों का बीते बुधवार को स्थानांतरण और फेर बदल किया था । महराजगंज कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा का स्थानांतरण कर किया गया । वही केदारनाथ मौर्य को महराजगंज कोतवाली का प्रभार सौंपा गया । उसी कड़ी में केदारनाथ मौर्य ने महराजगंज कोतवाली का कमान संभाल लिया है । शनिवार को उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक किया और एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर पुलिस और पत्रकारों के बीच समन्वय बनाए रखने हेतु चर्चा किया जिससे क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी की जा सके । उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा क्षेत्र में अपराध करने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh