Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सपा ने चलाया प्राइमरी पाठशाला बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान
अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्राइमरी पाठशाला बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जलालपुर क्षेत्र के यादव चौराहे पर। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव के नेतृत्व में कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर अभियान को मजबूती देते हुए हस्ताक्षर कराया गया। और ऐसे ही जगह-जगह हस्ताक्षर कराए जाने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश सिंह, अनीस रहमान, गुड्डू, जावेद अख्तर, सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता,उपस्थित रहे।






















































Leave a comment