Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जलालपुर बसखारी मार्ग पर जलजमाव, बढ़ा दिया चिंता
अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौराहा से मात्र कुछ ही दूरी पर जलालपुर बसखारी मार्ग पर नाली निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी और कुछ घरों का पानी सड़क पर भर जाने के चलते चल भराव बना रहता है। जिसके कारण अक्सर जाने वाले राहगीर फिसल कर गिर जाते हैं और गंभीर चोट लग जाती है। आने जाने वाले छात्र-छात्राओं का इस कीचड़ भरे रह के चलते विद्यालय पहुंचते पहुंचते ड्रेस खराब हो जाता है। लकी चौहान, रंजीत निषाद, नूर मोहम्मद, विमल कुमार, सभासद अजीत निषाद ने संबंधित विभाग से नाली बनवाकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है।






















































Leave a comment