Latest News / ताज़ातरीन खबरें

UNS मेडिकल कॉलेज बना पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज, जहाँ छात्रों के लिए मोबाइल आधारित फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली सफलतापूर्वक लागू की गई

जौनपुर, उत्तर प्रदेश -डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए, उमा नाथ सिंह स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब कॉलेज में MBBS छात्रों की उपस्थिति के लिए मोबाइल आधारित फेस रिकग्निशन (Face RD) प्रणाली को पूरी तरह लागू कर दिया गया है।
इस उन्नत प्रणाली के साथ UNS-ASMC न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है. जहाँ छात्रों की उपस्थिति को मोबाइल पर फेस बायोमेट्रिक के ज़रिए दर्ज किया जा रहा है।

क्या है Face RD Mobile Attendance System?
यह प्रणाली NMC द्वारा मान्यता प्राप्त AEBAS (Automate…सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन में वृद्धि।

फैकल्टी और स्टाफ के लिए पहले से लागू

इससे पहले यह प्रणाली कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों, रेज़िडेंट डॉक्टरों और स्टाफ के लिए सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी थी। छात्रों के लिए इसके विस्तार से पूरे महाविद्यालय परिसर को एक डिजिटली ट्रैक्ड ज़ोन के रूप में विकसित किया गया है।

तकनीकी नेतृत्व एवं निगरानी

इस परियोजना का संचालन और निगरानी *बायोमेट्रिक नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श यादव के नेतृत्व* में की गई है, जिन्होंने फेस आर.डी. तकनीक को मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक वातावरण से जोड़कर इसे रोज़मर्रा के उपयोग में लाने योग्य बनाया।
प्राचार्या डॉ. रुचिरा सेठी का वक्तव्यः

"यह प्रणाली केवल उपस्थिति लेने का साधन नहीं, बल्कि छात्रों की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को बढ़ाने का एक कारगर माध्यम है। हम अनुशासन, पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड-कीपिंग के इस नए युग में प्रवेश कर चुके हैं। इससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में भी स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।"
*भविष्य की योजनाः*
कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निकट भविष्य में इस उपस्थिति प्रणाली कोः
प्रैक्टिकल लैब्स
वार्ड और हॉस्पिटल ड्यूटी
क्लिनिकल पोस्टिंग
तथा इंटर्नशिप मॉनिटरिंग से भी जोड़ने की योजना है, जिससे प्रत्येक छात्र की समग्र उपस्थिति और गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।
एमवीवीएस छात्र मोवाइल आधारित फेस रिकग्निशन ऐप से उपस्थिति दर्ज करते हुए। उमा नाथ सिंह स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली का सफल संचालन।
यह पहल न केवल UNS मेडिकल कॉलेज को तकनीकी दृष्टि से अग्रणी बनाती है, बल्कि NMC के मापदंडों के अनुरूप संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh