Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कावरियों का जत्था गोरिया बाजार से बाबा धाम के लिए रवाना

बिलरियागंज आजमगढ़।श्रावण मास की आस्था और श्रद्धा के साथ कावरियों का एक जत्था गुरुवार को गोरिया बाजार से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे के सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा से पूर्व गद्दोपुर स्थित झारखण्डेय महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु "बोल बम", "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ रवाना हुए। जत्थे में लल्लू पाठक, संतोष वर्मा, विवेक राय सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा के दौरान भक्तजन कांवर में गंगाजल लेकर बाबा धाम में जलार्पण करेंगे।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह फूल वर्षा कर कावरियों का स्वागत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh