Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज विद्युत उप खण्ड पर लगा उपभोक्ता समाधान दिवस

बिलरियागंज आजमगढ़।आज दिनांक 17।07।2025 को ग्राम गुलवा गौरी बिलरियागंज उपखंड पर विद्युत उपभोक्ता के समस्या समाधान हेतु विद्युत सेवा महा अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में 1912 नंबर पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिकायत निवारण स्थल पर लगभग 148 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर मौके पर आए ।  मौके पर कई त्रुटिपूर्ण बिलों को सही किया गया जबकि कुछ बिलों के संशोधन हेतु सप्ताह भर का समय लिया गया। भार वृद्धि तथा विधा परिवर्तन के लगभग 13 कार्य मौके पर किए गए । नए मीटर स्थापना के 15 आवेदन आए। 08 कनेक्शन के मीटर परिसर से बाहर करने के आवेदन आए। इस महा अभियान का मार्ग निर्देशन डी0 के0 अग्रवाल अधिशाषी अभियंता तथा  राधे श्याम यादव अधिशाषी अभियंता ने किया । अभियान में मुख्य रूप से उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव, राजू , संतोष कुमार चौधरी तथा  संजीव भास्कर  मौजूद रहे। अवर अभियंता (मीटर )  पिंकी गौतम ने मौके पर  कई मीटर की पोस्टिंग की। अभियान में बिल सुधार हेतु कार्यकारी आशीष कुमार , विनोद यादव , दीपक साव आलोक चौहान , अजय जायसवाल तथा अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान का निरीक्षण घनश्याम अधीक्षण अभियंता ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh