गरजा बुलडोजर हटा अतिक्रमण.... प्रशासन की ताक़त का देखिए एक नज़ारा
अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश के तहसील क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत शहर के अंदर इस समय अतिक्रमण अभियान को लेकर रोड पर बसे हुए आवासीय और दुकानदारों में खलबली मची हुई है। अब तक 54 लोगों को नोटिस मिल चुकी है। और जगह-जगह दीवारों पर भी नोटिस को लगाया गया है। अतिक्रमण अभियान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी उथल-पुथल मचा हुआ है। मालूम हो कि नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने अपने दुकानों से सामान को स्वयं हटना शुरू कर दिया।कुछ लोगों ने मकान को स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया।
अंबेडकरनगर से रामलाल देवर्षि की रिपोर्ट
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) July 17, 2025
प्रशासन के आगे नतमस्तक है...... pic.twitter.com/qWIX1uffR0
संबंधित सड़क निर्माण अधिकारियों के के द्वारा सीमांकन करने के बाद जहां पर रेड कलर से चिन्हित कर निशान लगाया गया। उसी के अनुसार मकान मालिकों और दुकानदारों द्वारा सामान को हटाना और कुछ लोगों द्वारा स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया जा चुका है। आज से शुरू हुए इस अभियान से मेन रोड के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। अतिक्रमण अभियान को रोकने के लिए कुछ राजनीतिक बड़े पहुंच वाले नेता डीएम उच्च स्तर पर सिफारिश करने में लगे हुए हैं। पहले भी हो चुका है। जिससे अतिक्रमण अभियान का नजर सिर्फ गरीब तबके के लोगों तक ही सीमित रह था। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है। जब बड़े पैमाने पर शासन के निर्देशानुसार बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के रूप में पीएससी, एसडीएम, मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल साहब, नगर पालिका प्रशासन अपने दल बल के साथ संबंधित अधिकारियों सहित मौके पर उपस्थित रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज प्रथम दिवस रहा और यह सिलसिला अभी चलता रहेगा।






















































Leave a comment