Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ सांसद संग गोपालपुर विधायक ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा कटान पीड़ितों का जाना हाल

आजमगढ़।महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के आराजी मलहपुरवा ग्राम पंचायत के गंगापुर गांव में बीते कुछ दिनों से जारी घाघरा नदी की कटान से पीड़ित देवारा वासियों का हाल जानने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद संग आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों का हाल जाना। प्रशासन द्वारा कटान को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों को सांसद धर्मेंद्र यादव ने नाकाफी बताते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना किया और कहा कि प्रत्येक वर्ष घाघरा नदी की कटान से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शासन द्वारा समय रहते जो आवश्यक कार्य किया जाना चाहिए वह नहीं किया जाता है। जिससे ग्रामीणों  को समस्याओं का दंश झेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है । इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार आयी तो लोगों को इस भयंकर बाढ़ से राहत दिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए ठोस प्लान तैयार कर रखा है लेकिन इस सरकार में उसे लागू करना मुश्किल है इसलिए यदि जनता ने हमें मौक़ा दिया तो हम जनता को इस भीषण  बाढ़ से निजात दिलाएंगे । वहीं उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम सीमा पर है । यह समाजवादियों का समय नहीं चल रहा है आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी । सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे । यह गूंगी बहरी सरकार केवल पूंजी पतियों का खजाना भर रही है । गरीब जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है युवक बेरोजगार होकर इधर-उधर भटक रहा है । वर्तमान सरकार में किसानों तथा महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है । इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओ को जाना और उसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान महराजगंज नगर पंचायत के समाजसेवी गोरेलाल जायसवाल ने भी पीड़ित ग्रामीणों को यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया । मौके पर पूर्व महाप्रधान शीला यादव सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh