Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्राम पंचायत भीरा में जल भराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव,जल निकासी व्यवस्था का आश्वासन
दीदारगंज (आजमगढ़)।ग्राम पंचायत भीरा में कार्यवाहक प्रधान उमेश सरोज के नेतृत्व में गांव में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। मंगलवार को ग्राम सभा के जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की मदद से दवा का छिड़काव कराया गया ताकि जल जनित बीमारियों की रोकथाम हो सके। उमेश सरोज ने बताया कि जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे गांववासियों को जल भराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे कार्यवाहक प्रधान के रूप में चयनित कर ग्राम भीरा की सेवा करने तथा गांव की मूलभूत समस्याओं को व्यवस्थित व सुनियोजित तरीके से हल करने का जो अवसर दिया गया है, उसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ।






















































Leave a comment