Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शीतला माता मंदिर में सावन की धूम, भक्तों ने भोलेनाथ का लगाए जयकारे

जलालपुर अंबेडकरनगर। सावन के पावन माह में श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ शीतला की कृपा और भगवान शिव के आशीर्वाद से सजे इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं ने घंटों तक शिवलिंग के दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामनाएं मनाईं।  
मंदिर में शिवलिंग का भव्य श्रृंगार माँ शीतला के परम भक्त नीरज जलालपुरी और उनकी टीम द्वारा किया गया। फूल, बिल्वपत्र, धतूरा और चंदन से सजे भोलेबाबा के मंदिर में भक्ति की अद्भुत छटा बिखरी रही। संध्या काल में शुभम गुप्ता, आशीष जैन और सौरभ सैनी,सोनू सोनकर द्वारा "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ भव्य आरती का आयोजन हुआ,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद,व्यापारी मनीष सोनी समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।  जबकि दिशांत गुप्ता और अभिषेक सोनकर ने सावन के भक्ति गीतों से माहौल को और भी मंगलमय बना दिया। नीरज जलालपुरी ने कहा,"सावन का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए विशेष आशीर्वाद लेकर आता है। माँ शीतला और भोलेनाथ की कृपा से यह स्थान आज पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा, जो घंटों तक भजन-कीर्तन में डूबे रहे। इस अवसर पर शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh