Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाबा बैजनाथ धाम के लिए एक कांवरियों का जत्था रवाना

देवलास, मऊ, हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी पवित्र माह श्रावण के पहले दिन स्थानीय क्षेत्र के नदवासराय बाजार से गाजेबाजे के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए एक कांवरियों का जत्था रवाना हुआ जिनके जयकारे के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा था।इस बाबत बम रामशकल विश्वकर्मा सुभाष प्रसाद मुन्ना पटवा विनय चौहान आदि ने बताया कि यह कावर यात्रा बाबा बैजनाथ व बाबा बासुकीनाथ धाम के बाद कोलकाता मां काली घाट तारकेश्वर उड़ीसा जगन्नाथ पुरी मां विंध्यवासिनी धाम आदि होते हुए पुनः घर वापस लौटेगा।इस कावर यात्रा में सुनील गुप्ता जितेन्द्र कन्नौजिया ललित पटवा बबलू चौरसिया सहित अन्य कावरिया सामिल है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh