Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुरु पूर्णिमा पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने लिया गुरु का आशीर्वाद, चलाया स्वच्छता अभियान

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम शिवपुर में स्थित प्राचीन बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने मंदिर में निवासरत गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान की सेवा में समर्पित गुरु को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य निरंजन कुमार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गुरु पूजन के पश्चात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

बता दें कि शिवपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर क्षेत्र का एक अत्यंत प्राचीन और श्रद्धा का केंद्र है। यहां प्रत्येक मंगलवार और रविवार को भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें आस-पास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु परंपरा के अनुसार प्रसाद स्वरूप खीर और बाटी अर्पित करते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक चेतना और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का भी माध्यम बना।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh