भाजपा मुहम्मदपुर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
मुहम्मदपुर, आजमगढ़।डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जन्मदिन के अवसर पर दीदारगंज विधानसभा के मंडल मुहम्मदपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारिओं का स्वागत समारोह ग्राम किशुनपुर काशीनाथ मुहम्मदपुर में हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर जी रहे। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार राय द्वारा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारिओं को सम्मानित किया गया । जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को सम्बोधन में बताया गया की आप लोग कर्मठता के पार्टी के प्रति वफ़ादारी से डटे रहें अंत में जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जियालाल यादव, अरविन्द यादव पिंटू प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, महामंत्री अंकित चौहान, मिडिया प्रभारी अबुल कैश, सोशल मिडिया प्रभारी सुनील आर्या, अरुण चौहान, निवर्तमान जिला मंत्री अलोक सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संतोष कुमार, राजीव चौहान, लालता यादव, एडवोकेट अरविन्द यादव सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment