Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीजीएस न्यूज़ 24 के ख़बर को अधिकारियों ने एक बार फिर लिया संज्ञान, बना इण्डिया मार्क खिले चेहरे

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। स्थानीय जनपद के ग्राम सभा मुस्तफाबाद सरैया, ब्लॉक दोस्तपुर ,तहसील कादीपुर के अंतर्गत  धनयातपुर में पिछले 5 महीना से खराब इंडिया मार्क सरकारी का हैंडपंप जहां ग्राम प्रधान मो शादाब से बार-बार कहने के बाद नहीं बनवाया जा रहा था। वही शिकायत समाजसेवी हरि पांडे उर्फ रामू के द्वारा बी. डी. ओ, दोस्तपुर को, सूचित करने पर बी.डी.ओ साहब के निर्देश पर मात्र 24 घंटे के अंदर बन गया। जीजीएस न्यूज़ 24 में संवाददाता द्वारा खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था। जिसको बी.डी.ओ साहब दोस्तपुर को भेजा गया था । उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए निर्देश पर 24 घंटे के अंदर इंडिया मार्क  हैंडपंप बनकर गया। संबंधित ग्राम वासियों ने समस्या से निदान दिलाने के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh