Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्थानीय मुद्दों को लेकर पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा ने स्थानीय विधायक से पूछा सवाल

आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पर आज औचक निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक नफीस अहमद ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा में क्वेश्चन किया था की महाराजगंज में डॉक्टर की कमी है आज उसी का निरीक्षण करने आया हूं की हमारे क्वेश्चन का कितना असर हुआ है उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार है हम एक वकील की हैसियत से जनता की आवाज उठा रहे हैं यह सरकार एक तरफ कहती है सबका साथ सबका विकास वही खुद वह सबका साथ अपना विकास के एजेंडे पर चल रही है आज हम महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए हैं यहां पर थोड़ा सा साफ सफाई की कमी दिखी है जिसको लेकर हमने डॉक्टर को साफ सफाई बेहतर रखने का दिशा निर्देश दिया है और यहां पर डॉक्टरों की कमी है इसके संदर्भ में मैं एक बार फिर बात करूंगा वही उन्होंने महाराजगंज सीएससी अधीक्षक डॉक्टर योगेश गौतम की सराहना की जिस तरीके से डॉक्टर न होते हुए अस्पताल को अच्छी तरह से संचालित कर रहे हैं तो वहीं स्थानीय पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा ने स्थानीय विधायक नफीस अहमद से क्षेत्र में जर्जर हो चुके सड़कों के लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें भी पता है नरोत्तमपुर नहर से लेकर कुम्हवट का मार्ग जर्जर होने की कई बार शिकायत आई है जिसको लेकर हमने शिकायती पत्र दिया हुआ है तो वही नेवादा पेट्रोल पंप से होते हुए बृज मनी बुजुर्ग का रोड काफी जर्जर हो चुका है वह भी हमारे संज्ञान में है वही सहदेवगंज से होते हुए शंकरपुर को जाने वाला मार्ग कुछ राजनीति का शिकार हुआ है जल्द ही इन सब समस्याओं का समाधान किया जाएगा यदि जिले में किसी भी क्षेत्र में विकास हुआ है तो वह गोपालपुर विधानसभा का क्षेत्र है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh