Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खरसहन गांव में 25 की जगह लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर

दीदारगंज आजमगढ़: दीदारगंज के खरसहन कला गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार बार जल जा रहा था। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराई गई।
ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोग होने के कारण ट्रांसफार्मर बार बार जल रहा था। ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने क्षेत्रीय विधायक कमलाकांत राजभर से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने की मांग की गई थी। ग्राम प्रधान की मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने अपने विधायक निधि से 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा इसे गांव में लगा दिया है। ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि हो जाने से बार बार ट्रांसफार्मर के जलने की समस्या से निजात मिल जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh