Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नि:शुल्क नेत्र शिविर में 121 मरीजों का परीक्षण सम्पन्न
करौदी कला सुल्तानपुर ।पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल मुंशीगंज अमेठी द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 121 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रोग्राम मैनेजर (अमेठी) के.एस.यादव ने किया।
आयोजक अम्बरीश मिश्र ने बताया कि कैम्प मेँ चिन्हित मोतियाबिंद से पीडित मरीजोँ का आपरेशन मुँशीगँज मे होगा। इस अवसर पर कैम्प इँचार्ज उमाशंकर मिश्र, ईशनारायण दूबे, डा.जान्हवी, शिवकुमार, सँजय प्रजापति, महेंद्र यादव, चन्द्रमणि मिश्र, रोशन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।





















































Leave a comment