Latest News / ताज़ातरीन खबरें
तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत: मृतकों में दो सगे भाई, गांव में पसरा मातम
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रावपुर गांव के रतन तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि तालाब में नहाने गए बच्चे रात तक घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें बच्चों के शव तालाब में मिले। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तीनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक बच्चों की उम्र 5, 6 और 8 साल है। इनमे से दो सगे भाई बताए जा रहे है। इधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






















































Leave a comment