अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा हुई नारेबाजी सौंपा ज्ञापन, नहीं किया न्यायिक कार्य
दीदारगंज-आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील बार संघ के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अवनीश सिंह के खिलाफ अहरौला थाने में दर्ज हुए फर्जी मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय तहसील मार्टीनगंज में अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार राजू कुमार को ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें फर्जी तरीके से हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की गई बता दे की अधिवक्ता अवनीश सिंह वर्तमान में जैठहरी थाना दीदारगंज में निवास करते हैं ।
लेकिन इसके बावजूद भी बिना कुछ सूचना के अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज हो गया जिसकी सूचना अधिवक्ता को 9 मई को मिली जबकि मुकदमा 16 अप्रैल को दर्ज हुआ है वहीं पर फर्जी मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने दिनभर न्यायिक कार्य नहीं किया तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि ज्ञापन मिला है।
उच्च अधिकारियों को इसे अवगत कराया जाएगा और इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष राम प्रताप यादव संचालन मंत्री चंद्रभान आजाद पूर्व मंत्री बद्रिका प्रसाद यादव अमरनाथ यादव देवेंद्र तिवारी दिनेश सिंह प्रशांत कुमार तिवारी पूर्व मंत्री प्रेमचंद, रामनाथ निराला,मांता प्रसाद यादव उमेश सिंह राकेश सिंह राम अजोर यादव अमरनाथ यादव आदि लोग उपस्थित थे।






















































Leave a comment