Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अज्ञात कारणों से लगी आग फसल जलकर खाक
दीदारगंज-आजमगढ़।फूलपुर तहसील क्षेत्र के चरौवां गांव में शुक्रवार को दिन में लगभग साढ़े दस बजे चरौवां गांव स्थित विद्युत स्टेशन के पीछे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे चंद्रिका यादव, श्याम बहादुर यादव, कमला यादव, विनोद यादव की कटाई योग्य तैयार फसल जलकर खाक हो गई ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मौके पर दीदारगंज की पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई थी। अगलगी में चार किसानों की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।






















































Leave a comment