ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर आसान करेगी जीवन की राह__डी. एम. अम्बेडकरनगर
ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर आसान करेगी जीवन की राह__डी. एम.
अम्बेडकरनगर ः
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 35 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर का वितरण हरि ओम पाण्डेय मा०सदस्य विधान परिषद, श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत,अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी, डा० सदानन्द गुप्ता अपर जिलाधिकारी, की उपस्थिति में किया गया। वितरण के समय नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, विकम कौशल जिला समाज कल्याण अधिकारी, राकेश कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी, छोटेलाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपस्थिति रहे। सभी दिव्यांगजनों को माला और लंचपैकेट देकर विदा किया गया। मा० जनप्रतिनिधियों एंव जिलाधिकारी के हाथो से सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।
























































Leave a comment