डांडिया पर झूमें युवा, उत्साहित युवतियों ने भी उठाया भारतीय परंपरा और संस्कृति का आनंद
देवरिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय नगर पंचायत कस्बा स्थित एक वैवाहिक भवन में भलुअनी गरबा महोत्सव सीजन 2 का शुभारम्भ शुक्रवार की देर शाम को शुरू हुआ, जिसमे इस बार भी डांडिया की धूम देखने को मिली। इस आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विनोद सिंह गुड्डू ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहाँ कि यह आयोजन नवरात्रि के रंग, पारंपरिक परिधान, गरबा की थाप और डांडिया की मस्ती से सजा यह महोत्सव महिलाओं को उत्सव, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का विशेष अवसर प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि डाँ उमेश सिंह ने कहाँ कि पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक उत्सवी अंदाज के संगम से कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति बधाई का पात्र है। विशिष्ठ अतिथि सभासद पवन सिंह ने कहाँ कि
यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। इस दौरान सैकडों की संख्या में जुटे युवा व युवतियाँ परंपरागत गीतो पर नृत्य करते दिखे। एंकर के रूप में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पलक वर्मा ने शमां बाध दिया। आयोजन समिति के गौरव गुप्ता, बृजमोहन मद्धेशिया, इंजी. राहुल गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, सभासद सुरेश पांडेय, सभासद गिरजेश यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में एस. आई. आशीष तिवारी एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




























































Leave a comment