पड़री तिवारी में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले में 435 पशुओं का उपचार
देवरिया। विकास खण्ड सलेमपुर अन्तर्गत ग्राम पड़री तिवारी में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रतीक मिश्रा भाजपा नेता एवं विशिष्ट अतिथि श्री राम प्यारे यादव और श्री वशिष्ठ तिवारी भाजपा नेता द्वारा गौपूजन एवं फीता काटकर किया गया।
पशु आरोग्य मेला में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सलेमपुर डॉ. वेद प्रकाश द्वारा पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, टीकाकरण, कृमि नाशक दवा, संतुलित आहार एवं पशुपालन संबंधी समस्याओं के समाधान पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने पशुओं में बांझपन की समस्या, समय से गर्भधारण न होने के कारणों तथा उसके निवारण के उपायों पर भी प्रकाश डाला।
मेले में कुल 435 बड़े एवं छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण एवं उपचार किया गया। जिसमें गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य पालतू पशु शामिल रहे।इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी वसीम सिद्दीकी व प्रियंका श्रीवास्तव,चन्द्रभान यादव,विवेक,रतन,दीपक, सद्दाम,दुर्गेश सहित समस्त ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।




























































Leave a comment