Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने सेमरौना पुल मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

 देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रुद्रपुर तहसील अंतर्गत सेमरौना पुल मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मूर्ति विसर्जन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं विसर्जन करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। स्थल पर प्रकाश, विद्युत, बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विसर्जन के दौरान स्थल पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
        जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर, खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर, पुलिस अधिकारी एवं थानाध्यक्ष रुद्रपुर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh