Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत क्रिकेटरों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया। स्थानीय भलुअनी क्षेत्र के सैकडों की संख्या जुटे क्रिकेटरों ने मंगलवार की शाम को कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत चारों क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च कस्बे के पठखौली चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली गयी। इस दौरान सैकडों की संख्या में क्रिकेटर,  खेल प्रेमी व अन्य खिलाडियों ने अपनी सहभागिता निभाई। 
ज्ञात हो कि देवरिया जिले के चार होनहार क्रिकेटर 7 अक्टूबर को लखनऊ से अपने घर देवरिया आ रहे थे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनकी गाडी डिवाइडर से टकरा गयी थी, जिसमे चारो क्रिकेटर नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी, अनिकेत, आनंद यादव की घटना स्थल में ही मौत हो गयी थी। इस घटना से पूरा जनपद मर्माहट हो गया था। पूरे जनपद में शोक की लहर दौड गयी थी। कैंडल मार्च निकालने वालो में मोनू कोबरा, रानू सिंह, अभिषेक सिंह, इंजि. सतेन्द्र यादव सत्या, अनुराग सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में क्रिकेट प्रेमी व खिलाडी शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh