Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी दिव्यांग बुजुर्ग महिला की फरियाद, पेंशन भुगतान के लिए दिए निर्देश

 देवरिया ।तहसील बरहज अंतर्गत ग्राम पैना एकडंगा निवासी मलेहरी देवी, जो असहाय एवं बुजुर्ग दिव्यांग महिला हैं, ने दिव्यांग पेंशन की धनराशि जारी न होने की समस्या को लेकर  जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी फरियाद प्रस्तुत की। 
          जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी से फोन पर वार्ता कर पेंशन की धनराशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में उनके आवेदन एवं समस्या का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि मल्हारी देवी की दिव्यांग पेंशन मार्च 2026 तक उनके खाते में भेजी जा चुकी है। शेष पेंशन की धनराशि एसएलए प्रणाली के अपडेट होने के बाद 20 अक्टूबर तक खाते में भेजे जाने की संभावना बताई गई। साथ ही फरियादिनी को आश्वस्त किया गया कि पेंशन की दूसरी किस्त की धनराशि शीघ्र ही उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh