Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी क्षेत्र में छत के रास्ते घर में आकर चोरों ने किया लाखों की चोरी। पुलिस मौके पर पहुंच कर किया जांच

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के पकड़ी खुर्द गांव में सोमवार मंगलवार की रात्री को अज्ञात चोरों ने छत पर पहुंच कर सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के गहनों के साथ नगद दो लाख रुपए पर किया हाथ साफ। मंगलवार की भोर में जब किसान इंद्रमणि यादव जागे तो वह प्रवेश द्वार से घर से जाने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद पाने पर पुत्र को आवाज दी, जवाब नहीं मिलने पर बगल के घर की लड़की को आवाज देकर कहे तो वह अपने छत से सोनू यादव को जगाई। सोनू यादव की पत्नी जब दरवाजा खोलने गई तो बाहर से बंद पाई। उसके बताने पर बगल के परिवार की लड़की ने अपने छत से जाकर सोनू यादव के कमरे को खोला। इसके बाद सभी को चोरी की जानकारी हुई।
  पकड़ी खुर्द गांव निवासी इन्द्रमणि यादव अपनी पत्नी के साथ सोमवार की रात्री को घर के बाहर बरामदे में सोये थे। तथा उनके पुत्र सोनू यादव अपनी पत्नी के साथ छत पर सीढ़ी के दरवाजे में ताला बंद कर घर के छत पर बने कमरे में सोए थे। अज्ञात चोर छत पर पहुंच कर सबसे पहले जिस कमरे में सोनू यादव अपनी पत्नी के साथ सोए थे, उसके कमरे को बाहर से बंद कर सीढ़ी का ताला तोड़कर सीढ़ी से नीचे उतर कर घर के प्रवेश द्वार को अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद चोर जिस कमरो में गहने, रुपए रखे थे उसका ताला तोड़ कर कमरे में रखे आलमारी, बक्सों को तोड़ कर उसमें रखे आधा दर्जन से अधिक सोने के तथा चांदी के तीन, चार थान गहनों के साथ नगद दो लाख रुपए को चुरा लिए। किसान इंद्रमणि यादव के अध्यापक पुत्र सोनू यादव ने बताया कि चोर घर के अलमारी, बक्सों को तोड़ कर उसमें रखे सोने के मांगटीका, नथिया, झुमका, कान का आयरन,मालासिकड़, तीन पुरुष अंगूठी, दो महिलाओं की अंगूठी के साथ चांदी के पायल, करधनी, पायजानी आदि के साथ घर में रखे नगद दो लाख रुपए चुरा लिया। सोनू यादव ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। घटना की जानकारी भोर में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इस सम्बन्ध में कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि घटना की जानकारी है, तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। जल्द पर्दाफाश होगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh