Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धर्मनाथ सिंह लारी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने याद किया योगदान

देवरिया लार। पिपरा स्थित इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को समाजवादी विचारक स्वर्गीय धर्मनाथ सिंह लारी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति मुरली मनोहर पाठक ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। धर्मनाथ सिंह लारी ने वर्षों पहले क्षेत्र में शिक्षा का वातावरण तैयार करने की पहल की थी। वर्ष 1982 में स्थापित शिक्षण संस्था आज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में उन दूरदर्शी लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा को प्राथमिकता दी।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि धर्मनाथ सिंह लारी का जीवन शिक्षा और समाज के हित के लिए समर्पित रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि उन्होंने वंचित और कमजोर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि लारी की सोच अपने समय से आगे थी। बेटियों की शिक्षा के लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिक्षण संस्था की स्थापना को महत्व दिया। आज यहां से पढ़ी छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, अमित सिंह बबलू, डॉ. एसएस सिंह, शिक्षक शिशिर राय, अखिलेंद्र शाही, अरुण पांडेय, अवधेश तिवारी, अरुण सिंह, शिव कुमार, गोविंद कुशवाहा सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh