Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महेन‌ से गोरखपुर तक बस चलने को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने किया प्रदर्शन

•परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया शुक्रवार तक बस चलाने के आश्वासन।

देवरिया । सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कांग्रेसियों संग बरहज तहसील अंतर्गत महेंद्रा नाथ बाबा के स्थान पर एक दिनी धरना प्रदर्शन कर महेन से गोरखपुर तक उत्तर प्रदेश परिवहन की बस को चलाने की सरकार से मांग की, धरने मे भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

बताते चले कि वर्षो से महेन से गोरखपुर तक चलने वाली बस के बंद होने से महेन वासियो को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों संग धरना प्रदर्शन कर शीघ्र बस को चलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार अगर हम लोगो की मांग को जल्द से जल्द पूरा नहीं करती है तो अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने परिवहन विभाग की बस को चलाने हेतु परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से फोन पर वार्ता कि, ग्रामीणों की मांगो को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के शुक्रवार तक महेन से गोरखपुर तक बस चलाने के आश्वासन पर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने ग्रामीणों संग धरना समाप्त किया।

इस दौरान रविप्रताप सिंह ने कहा कि दिव्य स्थल के प्रति आस्था रखते हुए और परिवहन मंत्री के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान डॉ धन्नंजय सिंह, बलवंत यादव, अनिल गोस्वामी (मंदिर प्रबंधक), जयप्रकाश गोस्वामी, जनार्दन, वशिष्ठ, मुरारी, बृजेश सिंह, दिवाकर मद्देशिया, सुभाष मद्देशिया सहित भारी संख्या मे ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh