Crime News / आपराधिक ख़बरे

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया। मईल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में मईल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात मईल चौराहा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के सामने से सुनील सिंह (42) पुत्र केदार सिंह, निवासी ड्योढ़ी, थाना मईल, देवरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना मईल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 में धारा 109(1), 115(2), 351(3), 333, 352, 191(2) व 191(3) बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh