Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, आदि को लेकर बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

घोसी। मऊ।गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौप्रेमियो ने जनपद मुख्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया। कि 
        भारत के राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त सौंपे गए प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन मांग कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूम को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़ अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनान सहित 30 से अधिक प्रमुख मांग  सरकार के समक्ष रखी गई हैं।
 बजरंग दल के संयोजक प्रांशु सिंह तेजस ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को सौंप गए थे। इन मांगो पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण अभियान के द्वितीय चरण मे 27जुलाई को पुनः देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्धारित शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके उपरांत गोभक्तों ने झंडे, बैनर, अभियान संदेशो वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे।
          इस अवसर पर अभियान के प्रतिनिधियो ने कहा कि गोमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, ग्राम्य अर्थव्यवस्था एवं जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंन सरकार से गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित सभी मांगो पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय होने तक चरणबद्ध रूप से आग े भी जारी रहेगा।
               इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो  के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिध  तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh