घोसी नगर पंचायत में 'संभव' जनसुनवाई आयोजित, 5 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
घोसी।मऊ। शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायतो में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली 'संभव' जनसुनवाई का आयोजन सोमवार को नगर पंचायत घोसी कार्यालय में ईओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में नगरवासियों ने नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, मच्छररोधी दवा के छिड़काव सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुल 5 शिकायतों में से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 1 शिकायत को संबंधित कर्मचारी के पास समय से निराकरण के लिए अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर ईओ अनिलकुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार को 'संभव' जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है ताकि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, मच्छररोधी दवा के छिड़काव जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से समाधान सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में नगर पंचायत के बड़ेबाबू राकेश पांडेय, लिपिक अनिल कुमार, शादाब खान, सुजीत, शैलेश, विमलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





















































Leave a comment