प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सरकार कर रही सबके सपने पुरे: सुनीलगुप्ता महामंत्री
घोसी। मऊ। केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को घोसी ब्लॉक सभागार में बालविकास विभाग घोसी द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आठ महिलाओं की गोदभराई मुख्यातिथि के साथ रविन्द्र उपाध्याय, फिरोज तलवार, इंद्रबहादुर सिंह आदि लोगों द्वारा किया गया।
जिसका का शुभारंभ गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता के द्वारा किया गया।
मुख्यअतिथि सुनील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपानीति सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धि बेमिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है । प्रधानमंत्री आवास योजना, गर्भवती महिलाओं, शिशुओं को पौष्टिक आहार,आयुष्मान भारत, बच्चों को पौष्टिक भोजन, कुपोषण के विरुद्ध अभियान,उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आज हरधर्म जाति के पत्रों को बिना किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। आज करोड़ो लोगों पक्के प्रधानमंत्री आवास में रह कर खुश है।
जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका विश्वास सबका विश्वास का नारा मूर्तरूप ले रहा है।भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता इंद्रबहादुर सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री रविंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता फिरोज तलवार,मंडलअध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया ‘जीतू’, रूपेंद्र भारती, राजीव चौबे,अंबिका यादव, मनोनीत सभासद राजेश कुमार मौर्य,
बालविकास विभाग प्रभारी सीडीपीओ सावित्री आर्य, सुपरवाइजर रंजना सिंह, राजकुमारी देवी,बृजेश कुमार राय,खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रकाश, एडीओ एजी प्रदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।





















































Leave a comment