Religion and Culture / धर्म और संस्कार

पंडित अमित शास्त्री के सानिध्य में प्राचीन शिव मंदिर टड़ियाव में संपन्न हुआ रुद्राभिषेक अनुष्ठान सतीश कुमार पाण्डेय ने परिवार सहित किया भव्य रुद्राभिषेक।

घोसी।मऊ। अधिक ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के पावन अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर टड़ियाँव में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित अमित शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन पर्व पर जनपद के वरिष्ट  पत्रकार ब्यूरो चीफ एक संदेश एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
टड़ियाँव स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर की महिमा और महत्ता बेहद खास है। इस दरबार के प्रति क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था है। ऐतिहासिक संदर्भों को याद करते हुए एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मऊ जिले के निर्माता और 'विकास पुरुष' के नाम से विख्यात स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी की इस मंदिर पर अगाध श्रद्धा थी। वे जब भी अपने गृह जनपद मऊ के दौरे पर आते थे, तो बाबा भोलेनाथ के इस दरबार में हाजिरी लगाना और उनका आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते थे।
क्षेत्र के कल्याण की कामना को लेकर हुए धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आचार्य अमित शास्त्री द्वारा महाआरती संपन्न कराई गई, जिसके बाद उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ से समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh