Politics News / राजनीतिक समाचार

दिल्ली अग्निकांड: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों से की मुलाकात, सहायता राशि का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने साकेत स्थित Max Super Speciality Hospital पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के समन्वय से सभी घायलों के इलाज का खर्च सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का भी ऐलान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh