Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व मंत्री बलराम यादव ने किया मौलाना जौहर अली पार्क का लोकार्पण, ध्वजारोहण कर जनता को किया समर्पित

बिलरियागंज आजमगढ़। पूर्व मंत्री बलराम यादव ने गुरुवार को बिलरियागंज कस्बे स्थित मौलाना जौहर अली पार्क का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क परिसर में ध्वजारोहण भी किया और पार्क को क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित किया।
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के अंतर्गत आने वाले इस पार्क का हाल ही में जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य पूरा किया गया है। लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों ने पार्क के नए स्वरूप की सराहना करते हुए इसे नगर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नफीस अहमद, नगर पालिका परिषद बिलरियागंज की चेयरमैन मीना पासवान, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ, कोमल पासवान, दिलवर यादव, रामविजय यादव, डॉ. हरिराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक पार्कों का विकास नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh