चार चोरी की बाइक के साथ दो बाहन चोर गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुआडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना महुआडीह पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीला टाली के पास से एक चोरी की डिस्कवर मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अविनाश गौड़ पुत्र रामबली गौड़ निवासी जंगल बेलवा तथा रंकेश चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी बिशुनपुर मुरार, थाना महुआडीह के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में होना स्वीकार किया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें—एक प्लेटिना, एक स्प्लेंडर प्रो और एक पैशन प्रो—भी बरामद कर लीं। अभियुक्तों ने बताया कि स्प्लेंडर प्रो को कसया बाजार से तथा प्लेटिना और पैशन प्रो को जिला चिकित्सालय देवरिया परिसर से चोरी किया गया था। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने की नीयत से जंगल में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


























































Leave a comment