Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिना शिव के जीव का अस्तित्व संभव नहीं— श्री महर्षि श्रीदास जी महाराज

देवरिया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव महापुराण की कथा का भव्य आयोजन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शत्रुघ्न दास द्वारा किया किया गया है।
ग्राम बलिया  में चल रहे सातदिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महर्षि दास महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव पुराण की कथा का रसपान करते हुए कहा कि “बिना शिव के जीव का अस्तित्व संभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि  शिव तत्व ही समस्त जीवों में चेतना एवं ऊर्जा के रूप में विद्यमान है। जब जीव से शिव तत्व निकल जाता है, तब शरीर निर्जीव हो जाता है। पंचतत्वों से निर्मित यह शरीर तभी सजीव बनता है जब उसमें प्राणतत्व रूपी शिव का प्रवेश होता है।
महर्षि ने कहा कि शिव महापुराण केवल मंदिर जाने की कथा नहीं है, बल्कि शरीर रूपी मंदिर में आत्मा स्वरूप शिव को प्रकट करने का मार्ग बताने वाली दिव्य कथा है। उन्होंने ब्रह्मा और विष्णु के मध्य श्रेष्ठता को लेकर हुए विवाद का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब दोनों देव युद्ध के लिए उद्यत हुए, तब सदाशिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए और उनके अहंकार का शमन कर उन्हें पंचब्रह्म तत्व का ज्ञान प्रदान किया। इसी प्रसंग से गुरु-परंपरा की स्थापना हुई तथा ब्रह्मांड को “स्वर ही ईश्वर है” अर्थात नाद ब्रह्म का दिव्य संदेश प्राप्त हुआ।
 कथा के दौरान
आयोजन मंडल में महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज, पुजारी संदीप, विनोद, चंद्रभान, सुरेंद्र पांडे, रामनाथ, बेचन, हरेंद्र, रामप्रवेश, मुकेश वर्मा , हीरा वर्मा  सहित ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh