Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक व कवि डाॅ0 पंकज शुक्ल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

देवरिया ।विगत सप्ताह विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मे देवरिया पधारे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनसभा का मुख्य मंच से पंकज शुक्ल ने कुशलता पूर्वक संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। तदुपारान्त
जिला प्रशासन के तरफ से जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी तथा मुख्य विकास अधिकारी देवरिया राजेश कुमार सिह ने पंकज को जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
        प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सेवा, सुरक्षा और सुशासन के साथ-साथ विकास कार्यो की बडी सौगात देने के लिए भीमपुर-देवरिया मे पधारे थे।   
पंकज शुक्ल मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज तहसील के अन्तर्गत स्थित पुरैना शुक्ल गाँव के निवासी है और प्राथमिक विद्यालय लबकनी गंगा, विकास खण्ड-बरहज, देवरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।इनकी सैकड़ों रचनाए देश विदेश की विविध पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रहती हैं।इन्हें भारत के विविध साहित्यिक व शैक्षणिक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।
       जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित होने पर पंकज शुक्ल को समाज सेवी राजेश मिश्र, ईओ संजय मिश्रा,जिला कार्यकारी अधिकारी विजय मिश्रा,जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा,डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय,प्रोफेसर ओम प्रकाश शुक्ल,बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा,सूरज कुमार,देवमुनी बर्मा,गोपाल मिश्र,विनयशील मिश्र, डायट मेन्टर अनिल तिवारी,एसआरजी शीला चतुर्वेदी,उमाशंकर द्विवेदी,वरिष्ठ कवयित्री डिम्पल तिवारी, माण्डवी सिंह,मोहिनी द्विवेदी,प्रिया अवधेश,दुर्गावती, अनिल निषाद,अजय सिह, आदि ने बधाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh