Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रदूषण नियंत्रण के लिए एंटी स्मागं गन से मुख्य मार्गों पर हुआ पानी का छिड़काव

देवरिया।देवरिया शहर में बढ़ते हुए धूल प्रदूषण और वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा बुधवार को मुख्य मार्गों पर एंटी स्मागं गन के द्वारा पानी का छिड़काव कराया गया इस दौरान विशेष वाहन की सहायता से सड़कों और आसपास के क्षेत्र में बारीक पानी की फुहार छोड़ि गई।
नगर पालिका के अनुसार एंटी स्मागं गन हवा में मौजूद धूल के महीन कण को नियंत्रित करने में सहायक होती है इससे वातावरण में उड़ने उड़ने वाली धूल कम होती है और आम आदमी राहगीरों दुकानदारों को काफी राहत मिलती है।
आज नगर के प्रमुख मार्गों पर चलाए गए इस अभियान को प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में नगर पालिका द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है स्थानीय लोगों ने भी धूल काम करने के लिए किया जा रहे इस प्रयास का स्वागत किया है  नागरिकों का कहना है कि ऐसा अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि शहर में बाय गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh