Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी साइबर टीम द्वारा पीड़ित के खाते में 70,000/- धनराशि वापस कराया गया

 घोसी। मऊ।एसपी कमलेश बहादुर, एएसपी अनूप कुमार  के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श् कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल  के कुशल नेतृत्व में कोतवाली में नियुक्त साईबर टीम एसआई प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी) एसआई दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी),हेड ऑपरेटर अरविंद यादव,महिला आरक्षी काजल सिंह,महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय ने 
आवेदक  रामदेव प्रसाद निवासी पट्टी मोहम्मदपुर उर्फ काजीपुर थाना घोसी जनपद मऊ के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके रु 1,00,980/- रुपये का फ्रॉड किया गया था। जिसके संबंध में आवेदक पूर्व सिपाही रामदेव प्रसाद निवासी पट्टी मोहम्मदपुर उर्फ काजीपुर कोतवाली घोसी द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 23108250130947 दर्ज की गई थी जिसमे साइबर टीम घोसी द्वारा कार्रवाई करके आवेदक  की फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी ।जिसके तहत पीड़ित को दिनांक 31.05.26 को रु 70,000/-  धनराशि वापस कराया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh