Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी साइबर टीम द्वारा पीड़ित के खाते में रु 5,81,575.46/- धनराशि वापस कराई गई

घोसी । मऊ। एसपी कमलेश बहादुर  के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक  मोतीलाल पटेल  के कुशल नेतृत्व में घोसी कोतवाली साइबर टीम 
थाना घोसी में नियुक्त  एसआई प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी )हेड ऑपरेटर अरविंद यादव,महिला आरक्षी काजल सिंह,महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय द्वारा विनोद  निवासी गोफा थाना घोसी  मऊ के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके 6,50,000/- रुपये का फ्रॉड किया गया था। जिसको लेकर आवेदक विनोद निवासी गोफा  थाना घोसी  द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 23103260048235 दिनांक 12.03.26 को दर्ज की गई थी। जिसमे साइबर टीम घोसी द्वारा  त्वरित कार्यवाही करके आवेदक  की फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी। जिसके तहत पीड़ित को दिनांक 31.05.26 को रु 5,81,575.46/- धनराशि वापस कराया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh