Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा नंगे तार बने जानलेवा

देवरिया। नगर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। विकासखंड कार्यालय के सामने राम जानकी मार्ग पर विद्युत पोल कई दिनों से टूटकर लटका हुआ है। वहीं आश्रम रोड पर भी पोल से मीटर टूटकर गिर गया है। तार पूरी तरह नंगे होकर झूल रहे हैं।

राहगीर प्रतिदिन इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। नंगे तारों में करंट प्रवाहित हो रहा है। बारिश या तेज हवा में तार टूटकर गिर सकते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। हर समय जान का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि जल्द ही ठीक कराया जाएगा। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh