Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राचीन दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने व दानपेटी ले उड़े चोर

देवरिया । जनपद के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में रविवार देर रात  चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 9-10 लाख रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले ‌गए। 
जानकारी के अनुसार रात करीब 11:45 बजे चोर मंदिर में दाखिल हुए। पहले बरामदे में रखी दानपेटी का ताला तोड़ा और चढ़ावे की रकम निकाली। इसके बाद गर्भगृह का ताला तोड़कर अंदर रखी दूसरी दानपेटी उठा ले गए। चोरों ने माता को चढ़ाए गए चांदी की छतरी, चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और सोने की आंख भी चोरी कर फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब पुजारी व्यास तिवारी मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला।  सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश सिंह, पुलिस टीम और सीओ सलेमपुर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में चोर वारदात करते कैद हुए हैं। मंदिर संरक्षक रणबीर प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh