Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरकार की योजनाओं से आज भी वंचित है राम दशरथ प्रसाद।

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम डेई डिहा निवासी रामदशरथ प्रसाद अभी भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित हैं खर की झोपड़ी‌ और तिरपाल के नीचे अपना जीवन गुजरने के लिए विवश है।
राम दशरथ प्रसाद में बताया कि उन्होंने आवास के लिए कई बार अधिकारियों और ग्राम प्रधान से गुहार लगाई और फॉर्म भी भारत लेकिन उनका नाम आज तक लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किया गया बरसात और खड़के की ठंड में इस टूटी फूटी झोपड़ी में रात गुजारना बड़ा कठिन हो जाता है। 
देईडिहा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि वास्तव में रामदशरथ प्रसाद गरीब है इसके बावजूद भी उन्हें आवास योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया गांव के लोगों ने राम दशरथ प्रसाद के लिए प्रशासन से तत्काल जांच कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाने की मांग की। 
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया है की जांच कर कर आवास योजना का लाभ इन्हें दिलाया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh